कंपनी ने कहा कि नेक्स्ट-जेन हेक्टर पांच, छह और सात-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
MG Motor इंडिया ने बुधवार को अपनी अगली पीढ़ी की हेक्टर की कीमतों की घोषणा की, जो ₹14.72-22.42 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
यह भी पढ़ें : Auto Expo: MG ने हाइड्रोजन सेल से चलने वाली Euniq 7 MPV को प्रदर्शित किया
Hector अब पांच वेरिएंट- स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में उपलब्ध है।
कंपनी ने कहा कि एसयूवी पांच, छह और सात सीटों वाले विन्यास में उपलब्ध है।
नेक्स्ट-जेन Hector में छह एयरबैग और 360 डिग्री एचडी कैमरा जैसी प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं हैं।
Hector को एमजी मोटर इंडिया ने 2019 में पेश किया था।
MG Motor इंडिया ने यहां ऑटो एक्सपो 2023 में फ्यूचर मोबिलिटी – ‘ड्राइव अहेड’ के लिए अपना विजन प्रदर्शित किया।
कंपनी ने एक्सपो में अपने पोर्टफोलियो से 14 प्रोडक्शन-रेडी वाहनों की एक लाइन-अप का अनावरण किया।